{"_id":"67fa85248efc02376c0b2355","slug":"brother-and-sister-in-law-threw-body-of-young-man-on-shore-of-pond-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी से थे संबंध...भाई ने की मारपीट, फिर फंदे से लटक मिला युवक, शव के साथ किया कुछ ऐसा; पुलिस भी चकरा गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी से थे संबंध...भाई ने की मारपीट, फिर फंदे से लटक मिला युवक, शव के साथ किया कुछ ऐसा; पुलिस भी चकरा गई
Sat, 12 Apr 2025 08:54 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 12 Apr 2025 08:54 PM IST
सार
भाभी से संबंध होने पर ममेरे भाई ने मारपीट कर दी। इस पर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। किसी को पता न लगे इसके लिए भाभी और ममेरे भाई ने लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तालाब किनारे कासगंज निवासी एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ममेरे भाई व भाभी को गिरफ्तार किया है। ममेरे भाई की पत्नी (भाभी) से संबंधों के चलते हुई मारपीट के बाद युवक ने आत्महत्या की थी। इसका शव आरोपियों ने घटना छिपाने के उद्देश्य से तालाब किनारे फेंका था।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि नगला मोती थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी मुकेश कुमार ने अपने भाई अशोक की हत्या कर शव तालाब किनारे छुपाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल शुरू की।
ये भी पढ़ें-आगरा: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, अब माफी से काम नहीं चलने वाला; हम कुछ भी कर सकते हैं
ये भी पढ़ें-आगरा: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, अब माफी से काम नहीं चलने वाला; हम कुछ भी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पता चला कि अशोक अविवाहित था और काफी समय से ममेरे भाई के यहां रह रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी के साथ संबंध हो गए। जानकारी होने पर अशोक और ममेरे भाई के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होने लगा। कई बार अशोक को घर से जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गया।
ये भी पढ़ें-Karni Sena Protest: छावनी बना सांसद आवास...सपा नेताओं के उड़े रहे होश, करणी सेना के प्रदर्शन पर ये बोले सुमन
ये भी पढ़ें-Karni Sena Protest: छावनी बना सांसद आवास...सपा नेताओं के उड़े रहे होश, करणी सेना के प्रदर्शन पर ये बोले सुमन
9 अप्रैल को सुबह के समय विवाद हुआ, जिसके बाद अशोक ने घर में ही मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को ममेरा भाई घर पहुंचा तो पत्नी के साथ मिलकर शव को फंदे से उतारकर घर में छुपा दिया। आधी रात के समय टेंपो में रखकर गंजडुंडवारा रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी के पास तालाब में फेंक दिया और वापस घर चले आए। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयोग किया गया टेंपो, मृतक का मोबाइल और जिस मफलर से फंदा लगाया था, बरामद किया गया है।