क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा भी गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल हुए। मंच से उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम कुछ भी कर सकते हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान ने क्षत्रिय ही नहीं बल्कि सनातन समाज को ठेस पहुंचाई है। अब माफी से काम नहीं चलने वाला है।
आगरा: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, अब माफी से काम नहीं चलने वाला; हम कुछ भी कर सकते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:21 PM IST
सार
ओकेंद्र राणा ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, सपा सांसद की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने, रामजी लाल सुमन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने, घायल कार्यकर्ताओं की ओर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन