{"_id":"6af3597b754b30a76f0cf441","slug":"bhai-dooj-today-160-buses-arranged-for-sisters-etah-news-c-163-1-eta1014-159963-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज आज : बहनों के लिए लगाई गईं 160 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज आज : बहनों के लिए लगाई गईं 160 बसें
Tue, 10 Nov 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
एटा। सोमवती अमावस्या के बाद मंगलवार को गोवर्धन पूजा और प्रतिपदा तिथि के चलते यात्रियों की आवाजाही कम रही। अब बुधवार को भाई दूज पर यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसे देखते हुए रोडवेज निगम ने 100 बसें आसपास के जनपदों के लिए और करीब 60 बसें दिल्ली रूट पर लगाई हैं।
प्रतिपदा तिथि मंगलवार को होने के कारण बहुत कम लोगों ने सफर किया। इसके चलते बस स्टैंड पर भीड़भाड़ नहीं रही और बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। हालांकि भाई दूज पर बहनों के भाइयों के घर पहुंचने और त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के सफर करने की उम्मीद है। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों के सामने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की चुनौती रहेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने बताया कि बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों के हर रूट पर एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाया जाएगा। डिपो के बेड़े में वर्तमान में 184 बसें हैं इसलिए जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी वहां बसों को पहले भेजा जाएगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड पर अलग से टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा जिससे किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बसों के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद की जा चुकी हैं। इसके अलावा निर्धारित रूटों पर चलने वाली अनुबंधित बसों के संचालकों को भी नियमित संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।