फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brightland Public School defeated DPS Dhumri

Etah News: ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने डीपीएस धुमरी को हराया

Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brightland Public School defeated DPS Dhumri
मैत्री क्रिकेट मैच में विजेता ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल की टीम। स्रोत स्वयं
एटा। ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल व धुमरी पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के बीच मैत्री टीचर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच से पहले बृहस्पतिवार को दोनों टीमों का परिचय ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता व प्रधानाचार्य राम प्रसाद सिंह ने किया।
विज्ञापन


धुमरी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 15 ओवरों में 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस धुमरी की टीम 15 ओवरों में 120 रन ही बना सकी और 36 रनों से मैच हार गई। ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल की ओर से लोकेश पचौरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। वहीं सुमित सोलंकी ने 40 रनों का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


गेंदबाजी में ब्रजेश उपाध्याय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए। डीपीएस धुमरी की ओर से ऋषभ सोलंकी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद भी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। लोकेश पचौरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed