फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Breakup of lakhs of rupees in the arrears of cleaning workers

सफाई कर्मचारियों के एरियर में लाखों रुपये का गोलमाल

Thu, 19 Aug 2021 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Breakup of lakhs of rupees in the arrears of cleaning workers
एटा। पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारियों के एरियर के लाखों रुपये का गोलमाल हो गया। करीब 300 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें मूल से आधी धनराशि दी गई। शेष के लिए वह चक्कर काट रहे हैं। साल 2006 में छठवें वेतनमान के बाद 2016 में सातवां वेतनमान लगा। विभागीय सफाई कर्मियों ने बताया कि इन 10 सालों के बीच में दोनों वेतनमान की वेतन वृद्धि का एरियर कर्मचारियों को नहीं मिला। करीब 350 सफाई कर्मचारी ऐसे थे जिन्हें एरियर नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जिसमें 156 कर्मचारी एरियर की मांग को लेकर हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एरियर के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इसी साल करीब 40 कर्मचारियों का एरियर तो पूरा दे दिया गया, लेकिन अन्य को आधी धनराशि दी गई। डीपीआरओ का स्थानांतरण होने के बाद एरियर की जानकारी ही नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

22 व 24 मार्च को आया था एरियर का बजट
शासन की ओर से सफाई कर्मचारियों को एरियर देने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का बजट 2021 में 22 व 24 मार्च को दो दिन में आया। इसे 25 मार्च तक सभी कर्मचारियों में बांटना था, लेकिन बांटने के नाम पर विभाग में ही बंदरबांट कर लिया गया। हालांकि एरियर वितरण होने के बाद बचा हुआ 1.5 करोड़ रुपये शासन को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सीडीओ पर भी आरोप
सफाई कर्मचारियों ने तत्कालीन सीडीओ पर भी आरोप लगाए हैं। उन का कहना है कि एरियर देने का मामला जब तत्कालीन सीडीओ को मालूम पड़ा तो उन्होंने रुपयों की मांग की। उनके खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed