फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Break on drinking water projects of Sakit and Nidhauli Kalan

Etah News: सकीट व निधौली कलां की पेयजल परियोजनाओं पर ब्रेक

Sun, 21 Apr 2024 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Break on drinking water projects of Sakit and Nidhauli Kalan
एटा। जल निगम नगरीय क्षेत्र की ओर से हर घर नल से जल योजना के तहत शुद्ध पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर नगर पंचायत सकीट व निधौली कलां में जमीन की तलाश कर परियोजना की कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। लेकिन डीपीआर में आबादी के अनुपात में नलकूप की संख्या कम रखी गई। ऐसे में इन परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सकीट में 11 करोड़ रुपये से पेयजल परियोजना को पूरा कराया जाना था। यहां पर करीब 15 हजार के करीब आबादी है। उसके आधार पर नलकूप व अन्य कार्य कराए जाने हैं। इसी तरह से निधौली कलां में 10 करोड़ से परियोजना का कार्य होना प्रस्तावित था। शासन से दोनों ही परियोजनाओं की डीपीआर को शासन ने वापस कर दिया है। जिसे बाद इनमें संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय क्षेत्र सैय्यद तारिक अली ने बताया कि पहले डीपीआर तैयार करके भेजी गई थी। लेकिन बाद में आबादी का अनुपात को लेकर संशोधन के निर्देश मिले हैं। अब नई डीपीआर तैयार हो चुकी है और शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर ही कार्य कराया जाएगा। जमीन मिल चुकी है, मंजूरी शेष रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed