फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brass traders' strike ends on the sixth day

Etah News: पीतल व्यापारियों की हड़ताल छठवें दिन समाप्त

Fri, 18 Jul 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Brass traders' strike ends on the sixth day
जलेसर। राज्य एवं केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों के छापा मारने से परेशान घुंघरू-घंटा व्यापारी रविवार से हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार को छठवें दिन यह हड़ताल समाप्त हो गई। व्यापारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी ने इसमें सकारात्मक पहल की है।
विज्ञापन


हड़ताल कर रहे व्यापारियों की कस्बे के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल सेवा सदन में शुक्रवार को बैठक हुई। कस्बे के प्रमुख पीतल व्यवसायी आदित्य मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने आश्वासन दिया है कि कार्रवाई से पहले राज्य एवं केंद्रीय जीएसटी अधिकारी संबंधित व्यापारी को पहले नोटिस देंगे। इस आश्वासन पर हड़ताल वापस की जा रही है। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।
विज्ञापन


हड़ताल से पीतल एवं घुंघरू-घंटा का कारोबार पूरी तरह ठप था। इस कारोबार से जुड़े हस्तशिल्पी एवं मजदूर भी हड़ताल में शामिल थे। व्यापारियों की इस हड़ताल को व्यापार मंडल, वैश्य एकता परिषद, भारतीय किसान यूनियन (हलधर) ने भी समर्थन दिया था। शुक्रवार को हुई बैठक में रूपम गुप्ता, शुभम बंसल, अर्चित अग्रवाल, नितिन गोयल, अचल मित्तल, शुभम गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, निशांक मित्तल, आशीष मित्तल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed