फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bought clothes by exchanging them, did not pay as the price was high

Etah News: कपड़े बदलकर खरीदे, कीमत अधिक होने पर नहीं किया भुगतान

Thu, 19 Jun 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Jun 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bought clothes by exchanging them, did not pay as the price was high
एटा। कुछ युवकों ने कस्बा मारहरा में एक दुकानदार से कपड़े खरीदे और 3 दिन बाद वापस करने पहुंचे। युवकों ने वापसी के बाद दूसरे कपड़े खरीदे तो कीमत बढ़ गई। दुकानदार ने जब भुगतान करने को कहा तो सभी आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर हमला कर दिया। विरोध करने पर पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कस्बा मारहरा के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी रोहित कुमार ने सलेमपुर निवासी रामबाबू, विनोद कुमार और 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि बड़ा बाजार में ही गंगा गारमेंट्स के नाम से दुकान है।
विज्ञापन

6 जून को रामबाबू अपने साथियों के साथ दुकान पर आया 5 कपड़े खरीदे और भुगतान करने के बाद बिल लेकर चले गए। 9 जून को आरोपी फिर से दुकान पर आए और एक कपड़ा बदलकर दूसरा खरीदा। उसकी कीमत अधिक थी तो 440 रुपये का भुगतान करने को दुकानदार ने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर रामबाबू, विनोद कुमार और अज्ञात साथी ने गालियां देते हुए हमला कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अज्ञात आरोपी ने दुकान के अंदर मौजूद ग्राहकों की वीडियो बनाकर विनोद कुमार की फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दी।

इस झूठी पोस्ट के कारण दुकान व मालिक की छवि धूमिल हुई है। आरोपी इतना सब करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed