फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Both sides clashed on the demand of bullet in dowry

एटा: दहेज में बुलेट की मांग पर दोनों पक्ष भिड़े

Thu, 16 Feb 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Both sides clashed on the demand of bullet in dowry
एटा। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष भिड़ गए। बाद में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी और शादी नहीं हो सकी। बरात बैरंग लौट गई। दुल्हन पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक गांव में अलीगढ़ के 30 फुटा रोड से बुधवार को बरात आई थी। शादी के रीति-रिवाज चल रहे थे। इसी दौरान दूल्हे ने दहेज में बुलेट की मांग रख दी। जिस पर दुल्हन पक्ष ने हाथ खड़े कर लिए। उनका कहना था कि दूल्हा पक्ष की मांग और अपनी सामर्थ्य के अनुसार पहले ही दहेज का सामान पूरा कर दिया है। अब इस अतिरिक्त मांग को पूरा नहीं कर सकते।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद होने लगा और इसके बाद मारपीट होने लगी। कुछ लोगों को चोटें भी लगीं, दूल्हा भी जख्मी हो गया। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। थाने तक भी मामला पहुंचा, लेकिन सहमति पर बात नहीं बनी। इसके बाद बराती बिना दुल्हन लिए लौट गए। जलेसर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दुल्हन पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed