फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Borrowing from government workers doing the job right

शासन से उधार लेकर नौकरी कर रहे कर्मी

Mon, 08 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 08 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों ग्राम्य विकास विभाग (डीआरडीए) के कर्मचारी शासन से उधारी लेकर नौकरी कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से लड़ झगड़कर मई 2014 तक का वेतन मुश्किल से प्राप्त हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार जून-जुलाई का वेतन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने पर विभाग को उधार के रूप में दिया था। इसमें शर्त थी कि जब केंद्र से विभाग को वेतन आएगा तब यह धनराशि काट ली जाएगी।
विज्ञापन




अब केंद्र सरकार से विभाग को 40 लाख का बजट आएगा तो 20 लाख रुपये राज्य सरकार उसमें से अपनी उधारी काट लेगी। इससे विभाग के पास सिर्फ 20 लाख रुपये ही बचेंगे, जिससे बमुश्किल सितंबर तक का ही काम चल सकेगा। यहां गौर करने वाली यह भी बात है कि इस बजट के बाद मार्च 2015 तक कोई बजट नहीं आएगा। इसके चलते कर्मचारियों को अक्तूबर से मार्च तक वेतन के लाले पड़ने तय है।
विज्ञापन

यह उस विभाग के कर्मचारियों की कहानी है जिनके दम पर जिले में विकास कार्य अपने अंजाम तक पहुंचता है, लेकिन आज हालात इससे इतर हैं। कर्मचारियों को जुलाई से वेतन न मिल पाने के चलते अब उन्हें परिवार चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। हालात तो अब यह हो गए हैं कि दिल्ली बैठे कर्मचारियों के सरकारी दूरभाष के नंबर भी नहीं लगते। इससे कर्मचारियों को कम से कम तसल्ली मिल जाए कि उनका वेतन कब तक आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग की मानें तो उसने शासन से 20 लाख रुपये उधार ले रखा है। विभाग में परियोजना निदेशक (पीडी) सहित कुल 20 कर्मचारी हैं। इन सभी का कुल मासिक वेतन 11 लाख के आसपास बैठता है। सरकार की लापरवाही की हद तो यह है कि वेतन की यह समस्या पिछले काफी समय से चली आ रही है, लेकिन काई उचित समाधान अब तक नहीं निकला है।

ये है डीआरडीए का बजट

 डीआरडीए विभाग पर कुल खर्च होने वाले बजट में 80 प्रतिशत केंद्र सरकार का और 20 प्रतिशत राज्य सरकार का होता है। इसी के चलते शासन ने विभाग को 20 लाख रुपये अपनी ओर से दिए थे कि जब केंद्र से बजट आएगा तब वह अपनी धनराशि उसमें काट लेगा।

ये आ रही परेशानी
केंद्र व राज्य में आपसी तालमेल न होने की वजह से यह परेशानी आ रही है। राज्य सरकार का तर्क है कि विभाग भारत सरकार का है तो वेतन भी भारत सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए। विभाग राज्य की जो योजनाएं देख रहा है, उसका सरकार की ओर से 20 प्रतिशत वेतन भी दिया जा रहा है। दूसरी ओर केंद्र सरकार इस विभाग को पूर्ण रूप से राज्य के हवाले करने की फिराक में है, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। केंद्र सरकार का तर्क है कि डीआरडीए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की भी कई योजनाएं देख रहा है।


डीआरडीए द्वारा संचालित योजनाएं
- सांसद निधि
- विधायक निधि
- इंदिरा आवास
- लोहिया आवास
- मनरेगा
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)



डीआरडीए कर्मचारियों को अगस्त माह से वेतन नहीं मिला है। इससे पूर्व दो माह का वेतन शासन ने उधार के तौर पर कर्मचारियों को दिया है। इससे विभागीय कर्मचारियों को परेशानी आ रही है। आने वाले दिनों में भी वेतन की समस्या से जूझना पड़ेगा।
- केके वैश्य, परियोजना निदेशक, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed