फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body: SP, six including Congress nominated for the post of municipality president

निकाय : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा, कांग्रेस सहित छह ने कराया नामांकन

Sun, 23 Apr 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Body: SP, six including Congress nominated for the post of municipality president
एटा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन से पहले शनिवार को नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट सहित तीनों तहसीलों में भीड़भाड़ रही। एटा नगर पालिका पर सपा, कांग्रेस, आप सहित छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सभी निकायों पर अध्यक्ष पद के लिए 22 और सभासद पद के लिए 103 नामांकन पत्र जमा किए गए। एटा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रमुख दावेदार के रूप में सपा प्रत्याशी मुन्नी बेगम दोपहर करीब 1 बजे अपने प्रस्तावकों समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे। जहां समर्थकों को बैरियर पर रोक दिया गया। प्रस्तावकों के साथ वह अंदर कलेक्ट्रेट में गईं और नामांकन किया। उनकी पुत्रवधू और पार्टी नेता जहीर अहमद की पत्नी नाजमा बेगम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। इनके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी, आप की प्रत्याशी राजकुमारी, निर्दलीय प्रत्याशियों में सुषमा और रानी ने नामांकन किया।
विज्ञापन


नगर पालिका मारहरा पर सपा प्रत्याशी शशिप्रभा, निर्दलीय ज्ञान सिंह और मायादेवी ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपे। जलेसर पर बसपा प्रत्याशी विस्मिल्ला बेगम, निधौली कलां पर सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, निर्दलीय सर्वेश ने पर्चा भरा। मिरहची नगर पंचायत पर कांग्रेस के पन्नालाल के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में सत्यपाल सिंह, रामदेवी, रजनेश कुमार और मीना देवी ने नामांकन किया। राजा का रामपुर पर बसपा प्रत्याशी जयश्री, जैथरा नगर पंचायत पर आप प्रत्याशी सरोज कुमारी, निर्दलीय तारावती, विमल कुमार, कमलेश ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन



सपा से किसी का मुकाबला नहीं, होगी बड़ी जीत
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी बेगम ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर एटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। कहा कि वह शहर के विकास के लिए हर प्रयास करेंगी। शहर की हालत सुधारने का काम करेंगी। उनके पुत्र जहीर अहमद ने कहा कि सपा के समक्ष किसी भी दल का प्रत्याशी कहीं नहीं ठहर रहा है। पार्टी एटा नगर पालिका पर बड़ी जीत हासिल करेगी। शराफत अली, सुनील यादव, आकाश यादव, रंजीत सिंह, मेधाव्रत शास्त्री, जमशेद आलम आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी ने भी अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और विकास के नाम पर उनको वोट मिलेगा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने कहा कि लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हैं और दिल्ली में उनके काम को देखते हुए लोग यहां भी पार्टी को वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed