{"_id":"6a737b638313838d2d05ee79","slug":"body-of-youth-found-near-bjp-office-remains-unidentified-etah-news-c-163-1-eta1014-154549-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाजपा कार्यालय के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाजपा कार्यालय के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड पर भाजपा कार्यालय के पास रविवार सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की बुधवार तक भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार सुबह राहगीरों ने भाजपा कार्यालय के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही अन्य जिलों में भी युवक की पहचान के लिए जानकारी साझा की, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थिति में हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को सुरक्षित रखवाते हुए पहचान कराने के प्रयास भी लगातार जारी हैं।