फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of youth found after 3 hours while talking on phone with friend

Etah News: दोस्त से फोन पर बात करते हुए निकले युवक का 3 घंटे बाद मिला शव

Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Body of youth found after 3 hours while talking on phone with friend
एटा। गांव सरकरी निवासी युवक शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे घर से फोन पर बात करते हुए निकला। शाम 7 बजे के करीब घर से 2 किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पड़ा मिला। परिजन का आरोप है कि दोस्त से फोन पर बात करते हुए युवक गया। वहां उसकी पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई। थाना अवागढ़ के गांव सरकरी निवासी विष्णु ने बताया कि भाई राहुल कुमार (28) मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे दोस्त राजेश की फोन कॉल आई तो बात करते हुए घर से निकल गए। 5 भाइयों में राहुल दूसरे नंबर के थे। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने लगे। शाम के 7 बजे के करीब सूचना मिली कि घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर दूसरे गांव उड़ेरी के पास खेत में कोई युवक अचेत पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो वह भाई राहुल ही थे।
विज्ञापन

उनको स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ ले गए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि राहुल को कॉल करके बुलाया गया और गांव के ही 3 लोगों ने उनकी हत्या की है। थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि युवक के शव के पास नशे की सामग्री भी पड़ी थी। शाम को परिजन शव घर ले गए। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
बसपाइयों ने परिजन से की मुलाकात

एटा। गांव सरकरी पहुंचकर बसपा के अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजू राम रतन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोनी सहित अन्य बसपाइयों ने मृतक के परिजन से मुलाकात की। घटना की निष्पक्ष जांच कर परिजन को न्याय दिलाने के लिए थाना प्रभारी से फोन पर वार्ता की। इस दौरान जिला प्रभारी अरविंद कुमार जाटव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुड्डा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed