फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of Missing Youth Found in Well; Murder Suspected

Etah News: लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Body of Missing Youth Found in Well; Murder Suspected
जलेसर में कूंए से शव निकालती पुलिस व दमकल विभाग की टीम। संवाद
जलेसर (एटा)। जलेसर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीर गंज निवासी देवेश उर्फ देवू (24) का शव शुक्रवार को एक खेत के बने सूखे कुएं में मिला। वह दो दिन से लापता था। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

देवेश एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो दिन से वह लापता था। उसकी मां विमलेश देवी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुएं से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो वहां युवक का शव पड़ा हुआ था। कुआं 30-40 फीट गहरा है। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और एसएचओ संजय राघव ने घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देवेश का था। यह देखकर परिजन में चीखपुकार मच गई। उसकी मां का आरोप है कि दो दिन पहले देवेश से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। उसकी जान को खतरा है।

उसके बाद से ही बेटे का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। वह घर नहीं लौटा। मां का आरोप है कि देवेश की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। मां ने स्थानीय दबंगों और कुछ नामजद लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

जलेसर में कूंए से शव निकालती पुलिस व दमकल विभाग की टीम। संवाद

जलेसर में कूंए से शव निकालती पुलिस व दमकल विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed