फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of e-rickshaw driver drowned in canal found

Etah News: नहर में डूबे ई-रिक्शा चालक का मिला शव

Fri, 22 Aug 2025 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 22 Aug 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver drowned in canal found
एटा। नहर में नहाते समय बृहस्पतिवार को डूबे ई-रिक्शा चालक का मलावन थाना क्षेत्र में गांव छछैना पुल के पास शव निकाला गया। मृतक के पिता ने साथ नहाने गए 4 युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हिंदू नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके 3 बेटे हैं। इनमें से आदित्य कुमार (19) सबसे बड़ा था। आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले के ही 4 लड़के आदित्य को नहर में नहाने के बहाने अपने साथ ले गए। अलीगंज मार्ग पर स्थित गांव पवांस के पास पहले उसको कुछ खिलाया-पिलाया और जब नशा हो गया तो पानी में धकेल कर भाग गए। इसके कारण बेटा नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोतवाली देहात जेके गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिलते ही पुलिस व पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंचे। देर रात तक तलाश के बाद भी जब सुराग नहीं लगा तो अंधेरा होने के कारण तलाश रोकनी पड़ी। शुक्रवार को सुबह जब फिर से तलाश की तो गांव छछैना नहर पुल के पास आदित्य का शव मिला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला पानी में डूबने से मौत होने का लग रहा है। मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed