फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of a mentally ill old man found hanging

Etah News: फंदे पर लटका मिला मानसिक रूप से बीमार वृद्ध का शव

Sun, 18 May 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 18 May 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Body of a mentally ill old man found hanging
एटा। मानसिक रूप से बीमार चल रहे एक वृद्ध का शव रविवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव नगला सुमिरत निवासी विजेंद्र सिंह (72) का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित शीशम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। हरनाम ने बताया कि बड़े भाई 6-7 महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। कई बार अजीब हरकतें भी करते थे। अकेले में अपने आप से बातें करते रहते थे। इनका उपचार फर्रुखाबाद में एक मानसिक रोग चिकित्सक के यहां चल रहा था। बताया कि भाई प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर घर से बाहर टहलने निकल जाते थे। कुछ समय बाद वापस आ जाते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह भी रोज की तरह सुबह घर से निकल गए। गांव के एक युवक ने घर पर आकर सूचना दी कि शीशम के पेड़ पर फंदे से उनका शव लटक रहा है। परिवार के लोग भागकर खेत पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि परिजन ने आत्महत्या किए जाने की सूचना दी है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed