फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bodies of brother-in-law and sister-in-law found in canal; search had been ongoing for 10 days

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, 10 दिन से थी तलाश

Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bodies of brother-in-law and sister-in-law found in canal; search had been ongoing for 10 days
प्रियंका का फाइल फोटो
मिरहची। रात करीब तीन बजे छोटे भाई ने बड़े भाई को फोन किया। कहा कि वह और उसकी भाभी हजारा नहर में कूदकर जान देने जा रहे हैं। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। दोनों की तलाश में जुटे परिजन और पुलिस को करीब 10 दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह मिरहची क्षेत्र की कुटेना हजारा नहर में दो शव मिले।
विज्ञापन

दोनों शवों की पहचान कासगंज के मनौटा गांव निवासी कृष्णकांत (29) और उसकी भाभी प्रियंका (24) के रूप में हुई। दोनों शव एक-दूसरे के हाथों से जकड़े हुए मिले जिससे मामला और उलझ गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव निवासी कृष्णकांत और उसकी भाभी प्रियंका के बीच संबंध होने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। 7 सितंबर को दोनों के नदरई स्थित हजारा नहर के पास पहुंचने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नहर किनारे एक लावारिस थैली भी मिली थी। इसमें पर्स, जेवर, प्रियंका की फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, चार एटीएम कार्ड, महिलाओं के कपड़े और पांच हजार रुपये मिले थे। सामान के आधार पर दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई थी।
पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने वर्ष 2021 में पंकज से प्रेम विवाह किया था। रोजगार के सिलसिले में पंकज पत्नी प्रियंका और छोटे भाई कृष्णकांत के साथ हरियाणा में रहा। मई 2025 से मई 2026 के बीच तीनों अंबाला में एक ही कमरे में रहते थे।

इसी दौरान कृष्णकांत और प्रियंका के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई। बड़े भाई को इसकी जानकारी होने के बाद परिवार में विवाद होने लगा था।

प्रियंका का फाइल फोटो

प्रियंका का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed