{"_id":"65b2a117df91f3b13e0c6c18","slug":"boat-will-run-in-the-ponds-of-malavan-and-harchandpur-kalan-etah-news-c-163-1-eta1001-111805-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मलावन और हरचंदपुर कलां के तालाब में चलेगी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मलावन और हरचंदपुर कलां के तालाब में चलेगी नाव
Thu, 25 Jan 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में दो तालाबों के दिन अब बहुरने वाले हैं। इनका सौंदर्यीकरण करने के साथ ही गहराई बढ़ाकर नाव चलाई जाएगी। अभी से लोगों में नाव चलने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं और लोग आनंद लेने का इंतजार करने लगे हैं। दोनों ही तालाबों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही सुविधाएं मिलने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं।
ब्लॉक सकीट के ग्राम पंचायत मलावन व विकास खंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत कासोंन निजामपुर में एक-एक तालाब को ऐसा बनाया जाएगा, जैसा पूरे प्रदेश में कहीं पर भी नहीं है। जिसके बाद इनको देखने व नाव की सवारी करने के लिए जिला स्तर के लोग आ सकेंगे। इन दोनों तालाबों में 50 हॉर्स पॉवर की नाव चलाई जाएंगी। इन तालाबों का बहुत ही अच्छे तरीके से सौंदर्यीकरण कराया जाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक तालाब बनकर तैयार होने की उम्मीद है। एक तालाब को तैयार करने में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि तालाबों का निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका अनुपालन कर मलावन के तालाब को झील का रूप दिया जा रहा है। इसके सौंदर्यीकरण के साथ ही लोगों के चलने के लिए फुटपाथ बनाया गया। बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। बीच-बीच में सुंदर पौधे लगाए जाएंगे, दो रैंप बनाई जाएंगी। तालाब से जीटी रोड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को आने जाने में आसानी होगी। तालाब में लगभग 50 होर्स पावर क्षमता की एक नाव चलाई जाएगी। जिसमें एक बार में दर्जनभर से अधिक लोगों को बैठाकर तालाब में घुमाया जा सकेगा। सारे काम पूरे होने के बाद इसको ग्राम पंचायत को सौंप दिया जाएगा। इससे होने वाली आमदनी से गांव का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर हरचंदपुर कलां के तालाब का भी इसी प्रकार से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जीटी रोड पर केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित इस तालाब में भी लोग नाव की सवारी कर सकेंगे। यहां तालाब के किनारे बैठने के लिए बैंच बनाई जाएंगी। साथ ही टहलने के लिए फुटपाथ का निर्माण होगा। इसके अलावा तालाब के चारों ओर हरियाली के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे।
मलावन व हरचंदपुर में तालाबों का निर्माण कराकर नाव चलाने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को दी गई है। मार्च के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीदें हैं। -अवधेश वाजपेई, सीडीओ