{"_id":"659a96bf844c2a6b170318fc","slug":"blood-stained-body-found-inside-the-car-of-missing-driver-etah-news-c-25-1-agr1040-365590-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लापता चालक की मिली खून से सनी कार, दहशत में पत्नी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लापता चालक की मिली खून से सनी कार, दहशत में पत्नी; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jan 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:51 PM IST
सार
बुकिंग पर पार्टी को ले जाने का बाद चालक का काई पता नहीं है। उसकी कार खून से लथपथ मिली, जिसके बाद पत्नी चालक पति के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जैथरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव लहचोरा निवासी लापता चालक दिलीप वर्मा (30) की ईको कार रविवार को कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नरथर के पास लावारिस हाल में मिली। जो अंदर खून से सनी थी। ऐसे में चालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
दिलीप की पत्नी कमला देवी ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव रसीदपुर से फर्रुखाबाद के लिए जागरण पार्टी को ले जाने की बुकिंग की। जिस पर गाड़ी लेकर दिलीप उस अज्ञात व्यक्ति के साथ चला गया। इसके बाद से वह लापता है और उसका फोन भी बंद है। रविवार को दिलीप के भाई राजू ने बताया कि पटियाली क्षेत्र में मिली गाड़ी में खून देखने से आशंका है कि गाड़ी को बुकिंग कर ले जाने वालों ने भाई की हत्या करके शव को कहीं ठिकाने लगा दिया।
दिलीप के परिजन सहित गांव के तमाम लोग जैथरा पुलिस के साथ नहर के किनारे से 200 मीटर दूर गांव नरथर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। ईको जैथरा थाना की सीमा से 100 मीटर आगे थाना पटियाली की सीमा में लावारिश लॉक खड़ी मिली। पुलिस ने आस-पास के खेतों में काफी तलाश की, लेकिन दिलीप का कोई पता नहीं लगा। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने बताया कि शनिवार को ईको दिन में एक बजे किसी ने खड़ी की थी। वह आदमी फिर ईको गाड़ी के साथ आई एक बाइक पर बैठकर चला गया।