{"_id":"b3f1f65d441f242d9650ca8222cb6f1b","slug":"block-the-movement-s-demands-are-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक बनाए जाने की मांग को करते हुए आंदोलन कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक बनाए जाने की मांग को करते हुए आंदोलन कर रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने की मांग और तेज हो गई है। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग ब्लॉक बनाए जाने की मांग को करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को लोगों ने मशाल जुलूस निकाला।
अभियान के मार्गदर्शक प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि इसी तरह एक जुटता से अभियान को और तेज करना है। जनता की एकजुटता से मिशन मोहनपुर ब्लाक बनेगा। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि अधिक संख्या में ग्रामीण अभियान से जुड़े। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। मशाल जुलूस को कस्बा के सभी प्रमुख मार्गों में निकाला गया। मशाल जुलूस में युुवा काफी उत्साहित दिखे। जुलूस के दौरान दिवारी लाल, सुबोध मिश्रा, पीयूष साहू, आमिर खान, रईस अहमद, बंगाली, आकाश कुमार, दानिश, खुर्शीद अहमद, नामदेव, गोला, मोहम्मद यासीन, पुत्तूलाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।