फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   blind young man in love with his maternal uncle's daughter did a shameful act

UP: मामा की बेटी से प्यार...शादी के तीसरे दिन की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले; अब हुआ ये हश्र

Tue, 25 Feb 2025 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 03:23 PM IST
सार

ममेरी बहन की शादी के तीसरे दिन वो उसे अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत के  बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे मथुरा से पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में आते ही युवक की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। 
 

विज्ञापन
blind young man in love with his maternal uncle's daughter did a shameful act
मेडिकल कॉलेज में होता आरोपी का उपचार।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज में होता आरोपी का उपचार।

विस्तार

एटा के थाना सकरौली के गांव इसौली निवासी एक युवक अपनी ममेरी बहन को शादी के तीसरे दिन लेकर चला गया। जिसके बाद लोकेशन ट्रैक कर मथुरा पुलिस ने आसपुर टोल प्लाजा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिता का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में बेटे की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 

गांव इसौली निवासी पिता ने बताया कि बेटा जितेंद्र ममेरी बहन को उसकी ससुराल से लेकर चला गया था। निगोह हसनपुर थाना मलावन निवासी ममेरी बहन का 19 फरवरी को नगला अर्जुन थाना बल्देव जिला मथुरा निवासी युवक के साथ विवाह हो गया था। जिसके बाद वह सुसराल चली आई तो 21 फरवरी को बेटा उसे ले गया। परिजन ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपी की तलाश शुरू की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद 23 फरवरी को जितेंद्र व महिला को मथुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करते हुए मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया। जिसके बाद थाने में लेकर गए, फिर वहां से मथुरा पुलिस बेटे को अपने साथ ले गई। थोड़ी देर बाद कॉल आया कि जितेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। सूचना पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उसको उल्टियां हो रहीं थीं। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी ने बताया कि युवक के पिता और मथुरा पुलिस उसे लेकर थाने आए थे। दोनों ही शादीशुदा हैं कहीं जाने के लिए टोल प्लाजा के पास खड़े थे, तभी उनको पकड़ लिया गया। युवक के खिलाफ थाना बल्देव जिला मथुरा में चोरी व महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। यहां से पुलिस आरोपी को सकुशल अपने साथ ले गई, बाद में क्या हुआ इसके बारे में जानकारी नहीं है। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था जो मथुरा जनपद से संबंधित है। आरोपी युवक और महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed