फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BKU (Bhanu) announces agitation over power crisis in Awagarh.

Etah News: अवागढ़ में बिजली संकट पर भाकियू भानु ने की आंदोलन की घोषणा

Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
BKU (Bhanu) announces agitation over power crisis in Awagarh.
विद्युत समस्या को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारी अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत स्व
एटा। अवागढ़ विद्युत उपकेंद्र में आने वाले उड़ेसर एवं पौंडरी फीडर पर लंबे समय से जारी बिजली संकट पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन का आरोप है कि नई लाइन तैयार होने के बावजूद अब तक पृथक नहीं किया गया है। इससे किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र को सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा। यह भी आरोप लगाया कि अवागढ़ विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए का मुख्य पावर ट्रांसफाॅर्मर लगभग 15 दिनों से खराब है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। वहीं उड़ेसर फीडर पर आवश्यक संख्या में लाइनमैन की तैनाती न होने से विद्युत शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान एवं ग्रामीणों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गौरव प्रताप सिंह, ब्रजेश यादव, अंकित ठाकुर, आशीष कुमार, महावीर सिंह, अकिंत कुमार, विक्रम जादौन, शिम्मी, रोहन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed