फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP strike till midnight, result of one ward changed

आधी रात तक चला भाजपा का धरना, एक वार्ड का परिणाम बदला

Thu, 06 May 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP strike till midnight, result of one ward changed
एटा। कलेक्ट्रेट में भाजपाइयों का धरना बुधवार आधी रात तक चलता रहा। जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना में गड़बड़ी के आरोप में वह धरने पर बैठे थे। वार्ड संख्या 10 में अभिलेखों का दोबारा मिलान किया गया। इसमें गलती पकड़ में भी आई। छह बूथों के मतों की फीडिंग ही नहीं की गई थी। इन्हें मिलाते ही भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पाल धनगर विजयी हो गए। सपा प्रत्याशी साधना देवी को जारी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। इसके बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार देरशाम से यह हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ, जिसमें सत्ताधारी दल के नेताओं ने ही प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोला। डीएम डॉ. विभा चहल ने वार्ड 10 के रिकॉर्ड का दोबारा मिलान कराया। पूर्व में सपा प्रत्याशी को 5787 तथा भाजपा प्रत्याशी को 5446 मत मिले थे। बुधवार दोपहर सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया।
विज्ञापन

देरशाम जिला चुनाव प्रभारी एमएलसी धर्मवीर प्रजापति, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में जमीन पर ही धरना देने बैठ गए। देररात डीएम ने मतगणना अभिलेखों का मिलान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ एवं सीडीओ अजय प्रकाश ने बताया कि कंप्यूटिंग सीट में गलती से बूथ संख्या 28, 29, 125, 152, 170 और 175 की फीडिंग ही नहीं हो सकी थी। इसे सही कराने के बाद संशोधित परिणाम के आधार पर साधना देवी को 6115 और गजेंद्र पाल को 7113 मत प्राप्त हुए। 998 मतों से विजयी गजेंद्र को रात में ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। हालांकि प्रशासन के इस निर्णय से भाजपाइयों का उबाल कुछ कम हुआ। लेकिन उन्होंने डीएम से गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी और धरना समाप्त कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed