फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP State Vice President shares the mantra for strengthening the organization.

Etah News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP State Vice President shares the mantra for strengthening the organization.
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से वार्ता करते प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता। स्रोत पार्टी कार्या
एटा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में आलोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मंत्र दिया। बैठक के दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण अभियान के तहत प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से कम से कम 10-10 पौधे लगाने का आह्वान किया। पार्टी के ''''डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आलोक गुप्ता का मार्गदर्शन नई ऊर्जा देगा। मैनपुरी से भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह, राहुल राठौर, ब्लॉक प्रमुख विशाल वाल्मीकि,वीरेंद्र सिंह शाक्य, अरुण प्रताप सिंह, भूपेंद्र यादव, सुशील गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विहिप के चिकित्सा शिविर में पौधरोपण
सकीट। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शुक्रवार को कस्बे के वार्ष्णेय समाज के देवी मंदिर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें विहिप कार्यकर्ताओं ने पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिविर में डॉ. प्रतीक जौहरी, डॉ. राहुल कुमावत सहित अन्य चिकित्सकों ने शिविर में 22 लोगों का परीक्षण कर उपचार किया। कार्यक्रम में जिला प्रसार मंत्री राजेश चौहान, सुमित वार्ष्णेय, सौरभ प्रजापति, अंकित, सुकांत, विकास, दीपक, शिवेंद्र, दीपक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed