फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP showed the way out to 13 rebels

Etah News: 13 बागियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 08 May 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP showed the way out to 13 rebels
एटा। टिकट बंटवारे के बाद से ही भाजपा में उथल-पुथल मची हुई है। तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों को ही हराने में जुट गए। इसे लेकर पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सोमवार को 13 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इनमें से 9 लोग खुद चुनाव लड़ रहे हैं।पार्टी द्वारा तमाम बैठकें कर बागियों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन यह लोग नहीं माने और नामांकन कर डाला। नामांकन के बाद भी उन्हें बैठाने के लिए प्रयास चलते रहे। हालांकि यह समय भी बीत गया और वह पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए हैं। इन सबकी स्थानीय स्तर से सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी। वहां से निर्देश मिलने के बाद सोमवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि निधौली से शिखा गुप्ता, रामकिशन वर्मा व राकेश कुमार वर्मा, जलेसर से गौरी वर्मा, जैथरा से विवेक गुप्ता, राजा का रामपुर से सुनीता, अवागढ़ से मुन्नालाल गुप्ता, मिरहची से सर्वेश उपाध्याय व उनकी पत्नी लक्ष्मी उपाध्याय को निष्कासित किया गया है। यह सभी अध्यक्ष पद के लिए संबंधित निकायों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके समर्थन वाले जलेसर से गौरी वर्मा के पति संजीव वर्मा आइडिया, निधौली से विशांत गुप्ता, राजा का रामपुर से आशाराम, जैथरा से गौरव राठौर पर भी कार्रवाई की गई है। इन सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह भी बताया कि अभी कार्रवाई की सूची में अन्य बागियों के भी नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed