फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP's suspense over candidate continues

जिपंअ चुनाव: प्रत्याशी को लेकर भाजपा का सस्पेंस बरकरार

Wed, 23 Jun 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
BJP's suspense over candidate continues
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन किया जाना है। जिसमें केवल दो दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक प्रत्याशी को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा का सस्पेंस बरकरार है। एटा से लेकर लखनऊ तक इस पर मंथन चल रहा है। जबकि सपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा काफी पहले कर दी गई है।
विज्ञापन

यूं तो इस चुनाव में सदस्य मतदाताओं के आंकड़ों की नजर से भाजपा काफी पीछे नजर आ रही है। जबकि सपा के पास बहुमत से भी बड़ा आंकड़ा उपलब्ध है। जिसे लेकर वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। हालांकि भाजपा चुनाव को लेकर उलटफेर में जुटी हुई है। दो सदस्यों को भाजपा में मिलाकर उनके पांच सदस्य हो गए हैं। जबकि जीत के लिए 16 सदस्य चाहिए। हालांकि पार्टी का दावा है कि वह बहुमत तक पहुंच जाएंगे। इस उधेड़बुन के बीच प्रत्याशी चयन पर भी पार्टी फंसी हुई है।
विज्ञापन

आज से नामांकन की बिक्री
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने के लिए 24 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की जाएगी। 26 जून तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच यह नामांकन पत्र कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। 26 जून को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक इन्हें भरकर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed