फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP parliamentary elections set to build the Ram temple

राम मंदिर का निर्माण कर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा

Fri, 08 Jan 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 08 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP parliamentary elections set to build the Ram temple
उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महराज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरेगी। सांसद ने कहा कि संघ और बीजेपी के एजेंडे में हमेशा से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रहा है। मुस्लिमों को वोट बैंक समझने वाले नेता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। साक्षी महराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने से लेकर शिला पूजन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कराई थी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न्यायालय या बातचीत से निकाल कर किया जाएगा।
विज्ञापन

 शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में भाजपा सांसद साक्षी महराज ने मालदा की घटना पर कहा कि हिंदू महासंघ नेता कमलेश तिवारी को विवादित बयान देने पर जेल जाना पड़ा था, लेकिन मालदा घटना पर सीएम ममता बनर्जी ने कोई कार्रवाई नहीं की। साक्षी महराज ने कहा कि पठानकोट में आतंकवादी बाहर से आए थे और देश की सेना ने मार गिराए, लेकिन मालदा में कत्लेआम करने वाले अपने घर के हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश सरकार ने साजिश के तहत हिंदू-मुस्लिम को बांटने के लिए कत्लेआम कराया है। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाठानकोट हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तानी बताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है। संासद साक्षी महराज शुक्रवार को शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विशेषज्ञ डा. महेंद्र तनेजा के साथ केंद्र खोलने के लिए सर्वे कराने पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि वे केंद्र सरकार की मदद से आश्रम परिसर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र की स्थापना कराने की योजना बना रहे हैं। सर्वे टीम ने स्थान का चयन कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज कर अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता समेत अनेक समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed