फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP organization election 2025 process 46 contenders for district president

भाजपा संगठन चुनाव 2025: जिलाध्यक्ष के लिए 46 दावेदार, एटा में कड़ा मुकाबला; अब लखनऊ से लगा रहे जुगाड़

Fri, 10 Jan 2025 04:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 10 Jan 2025 04:55 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद अब दावेदारों ने लखनऊ की ओर दाैड़ लगा दी है। सभी दावेदारों के अपने-अपने दावे हैं। अपने कार्यों से वह समझा रहे हैं कि उनकी स्थिति इस पद के लिए मजबूत है और कुर्सी के लिए उनकी उपयोगिता काफी है। 
 

विज्ञापन
BJP organization election 2025 process 46 contenders for district president
भाजपा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए जा चुके हैं। जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 46 लोगों ने दावेदारी की हो। ऐसे में मुकाबला बहुत कड़ा हो गया है। नामांकन करने के बाद दावेदारों ने अब लखनऊ का रुख कर लिया है। अपने-अपने स्तर से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


छह साल बाद हो रहे चुनाव
इससे पहले पार्टी में 2019 में जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। संदीप जैन जिलाध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 2023 में उनको दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। इस तरह करीब छह साल बाद चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए लोगों के अपने-अपने दावे हैं। अपने कार्यों से वह समझा रहे हैं कि उनकी स्थिति इस पद के लिए मजबूत है और कुर्सी के लिए उनकी उपयोगिता काफी है। इस बार चुनाव में दावेदारों के बीच किसी तरह का समन्वय बनाने की कोशिश नहीं की गई। जो भी इच्छुक पदाधिकारी व कार्यकर्ता है, सभी के नामांकन लिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय से होगी घोषणा
यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। शहर ही नहीं, जिले भर से दावेदारों ने आकर अपने नामांकन जिला चुनाव अधिकारी को सौंपे। जनप्रतिनिधियों की राय के साथ ये सभी नाम पार्टी में प्रदेश मुख्यालय के सामने रखे जाएंगे। वहीं से नामों का पैनल तैयार होने के बाद घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में देरी नहीं होगी, मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक निर्णय ले लिया जाएगा। इसमें समय नहीं है, जिसे देखते हुए दावेदार लखनऊ में संपर्क जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed