{"_id":"5e1b07d28ebc3e882254d0fc","slug":"bjp-held-caa-awareness-rally-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAA Rally: मुस्लिमों से बोले भाजपा सांसद, मुझे वोट दो या मत दो, लेकिन रिश्ता भाई का रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA Rally: मुस्लिमों से बोले भाजपा सांसद, मुझे वोट दो या मत दो, लेकिन रिश्ता भाई का रखना
Sun, 12 Jan 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली में भाजपा नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता भारत माता की जयकारे लगाते हुए सड़कों पर निकले। इसके बाद प्रभुपार्क पहुंचे भाजपाइयों ने डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले को ज्ञापन सौंपा।
पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून का प्रदेश के कई जिलों में विरोध हुआ, लेकिन अब भाजपा इस कानून को लेकर जागरूक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बारह पत्थर मैदान पर रविवार दोपहर को जनसभा हुई, जिसमें भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर और सांसद राजवीर सिंह सहित कई नेताओं शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता को खतरा नहीं है, बल्कि दूसरे देशों में प्रताड़ित हिंदू, सिखों सहित अन्य अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। इससे घुसपैठ खत्म हो जाएगी। सिर्फ विपक्षी दल लोगों को बरगला रहे रहे हैं।

'रिश्ता भाई का रखना'
जनसभा में भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि मुझे वोट देना या मत देना, लेकिन तुम मेरे भाई हो और संबंध भाई-भाई का रखना। सांसद ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर जब अलीगढ़ में विरोध चल रहा था तो मुस्लिम समाज की कुछ महिलाएं मेरे घर प्रदर्शन करने पहुंची।
उनसे जब मैंने पूछा की प्रदर्शन क्यों कर रही हो तो उन्होंने कहा कि हमें तो रुपये देकर भेजा गया है। सासंद ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोगों को रुपये देकर बरगलाने का काम किया, लेकिन जागरूक मुस्लिम समाज के लोगों ने समझदारी का परिचय दिया। सांसद ने कहा कि अभी तो एक और कानून आना है जो इन सभी कानूनों से ऊपर होगा।
'सिर्फ माहौल खराब करने का प्रयास किया गया'
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दलों ने लोगों को जागरूक नहीं किया बल्कि उन्हें भड़काकर माहौल खराब कराने का प्रयास किया। अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोग किसी के बहकावे में न आएं। एकता की मिसाल पेश करें और नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक होकर समझदारी का परिचय दें।
जनसभा के बाद अंजुला माहौर और सासंद राजवीर सिंह के नेतृत्व जागरूकता रैली निकली। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूकता की पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जनसभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, एबीवीपी सहित भाजपा के अन्य ेआनुसंगिक संगठन भी शामिल हुए।