फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike riding miscreants shot two youths and fled away in Etah

Etah News: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, हो गए फरार; जमीनी रंजिश की कही जा रही बात

Sun, 19 Nov 2023 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 09:56 PM IST
सार

एटा में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। जमीनी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants shot two youths and fled away in Etah
Etah: बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बाइक सवार बदमाशों ने फिरोजाबाद के दो युवकों पर रविवार की रात करीब 8 बजे गोली चला दी। एक युवक के हाथ में और दूसरे के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव मानपुर के पास फ्लाईओवर के निकट की है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले में एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गोसा निवासी दिनेश कुमार और बृजेश को गोली मारी गई है। दिनेश के हाथ में गोली लगी है। जबकि बृजेश के पर को चीरते हुए गोली निकल गई। घायलों का कहना है कि थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव सैंथरी के पास जमीन खरीदी है। इसका विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जा होने की सूचना रविवार की देर शाम मिली तो दोनों बाइक से आए थे। यहां से घर लौटते समय दो बाइकों पर सवार अज्ञात लोग आए। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ब्रज रज उत्सव: सीएम योगी के जाने के बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, देखकर दर्शक हुए रोमांचित
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि फिरोजाबाद के दो युवकों को गोली लगी है, जिनकी स्थिति सामान्य है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि किस मामले को लेकर गोली मारी गई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है यहां से आगरा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed