{"_id":"67489fd09ec40c24520102a9","slug":"bike-rider-going-to-feast-dies-one-injured-etah-news-c-163-1-sagr1016-126304-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दावत खाने जा रहे बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दावत खाने जा रहे बाइक सवार की मौत, एक घायल
Thu, 28 Nov 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में दावत खाने जा रहे दो बाइक सवारों को बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थाना कायमगंज फर्रुखाबाद के अजमतगंज निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र और गौरीशंकर दावत खाने के लिए बाइक से अलीगंज जा रहे थे। अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हतसारी रोड सरा सिंह डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकार दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल गौरी शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। संवाद