फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider dies due to magic collision

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 19 Jul 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to magic collision
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव आसपुर के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। गांव पुराव निवासी नागेंद्र पाल (22) पुत्र मलिखान सिंह की मौत मैजिक गाड़ी की टक्कर लगने से हो गई। मृतक के बहनोई रामनिवास ने बताया कि नागेंद्र बाइक से सब्जी लेने के लिए रविवार शाम करीब पांच बजे आसपुर चौराहा गया था, तभी मैजिक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचते-पहुंचते नागेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव ततारपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र सिंह, संजय और अमित निवासीगण गोकुलपुर थाना निधौली कलां घायल हो गए। वीरेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव सेंथरी के पास ट्रकों की भिड़ंत में चालक सिपाहीलाल निवासी कस्बा व थाना सैंदी जिला हरदोई घायल हो गया। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित एका मोड़ के पास नारायण देवी निवासी गांव भरतपुर थाना एका फिरोजाबाद बाइक से गिरकर घायल हो गईं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। वहीं अन्य हादसों में दिनेश कुमार निवासी नगला सत्यराम थाना बागवाला और सुरेश निवासी मोहम्मदपुर थाना मलावन घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed