फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bihar Police raided Jaithra, returned empty-handed.

Etah News: बिहार पुलिस की जैथरा में दबिश, लौटी खाली हाथ

Sat, 27 Sep 2025 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:16 PM IST
सार

एटा के जैथरा कस्बे में बिहार पुलिस ने लापता महिला की तलाश में देर रात छापेमारी की। तलाशी के बावजूद महिला नहीं मिली और पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई। घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा है।

विज्ञापन
Bihar Police raided Jaithra, returned empty-handed.

विस्तार

जैथरा(एटा)। कस्बे में बृहस्पतिवार की रात बिहार के कैमूर जिले की पुलिस ने एक महिला की तलाश में दबिश दी। तलाशी में महिला नहीं मिली और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि बिहार के जिला कैमूर के थाना दुर्गावती की पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कस्बे के कई मकानों में बृहस्पतिवार की रात दबिश दी। पुलिस टीम का आरोप था कि कस्बा निवासी एक युवक विवाहित महिला को बहला-फुसलाकर यहां ले आया है। काफी देर तक पुलिस युवक के मकान की तलाशी ली मगर कोई नहीं मिला। इसके बाद टीम मकान की कुर्की करने और बुलडोजर चलाने की धमकी देते हुए चली गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक महिला अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कस्बा निवासी युवक के साथ आ गई थी। तब बिहार पुलिस आई थी और महिला को अपने साथ ले गई। अब फिर से महिला लापता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed