{"_id":"57b74bbe4f1c1b363c6eb917","slug":"bhaajapa-ka-pratyek-booth-jeetane-par-phokas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का प्रत्येक बूथ जीतने पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का प्रत्येक बूथ जीतने पर फोकस
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में भाजपाई जुटे हैं। शुक्रवार को इसी संदर्भ में कार्यकर्ताओं की कम्युनिटी हॉल में बैठक हुई। जहां एक-एक बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाने, महिलाओं और पिछड़ों में पैठ बनाने की रणनीति पर काम करने के टिप्स दिए गए।
जिला प्रभारी नागेंद्र प्रसाद दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से प्रयास करने होंगे। उन्होंने चुनाव के दौरान सक्रियता से काम करने वाले सौ-सौ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने की बात कही। ताकि उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा सके। बताया कि पार्टी में पिछड़ी जाति और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए शीघ्र ही सम्मेलन आयोजित होंगे। परिवर्तन यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्षी पार्टी के जनविरोधी कार्यों को जनता के सामने उजागर करने का भी आह्वान किया। अलीगढ़ जिला प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्रजप्रांत के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश साहू, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान तिवारी, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, अनिल पुंडीर, नीरज शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, गौरी शंकर शर्मा, केपी सिंह, प्रदीप वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।