{"_id":"623616b2f3df3f5edf77df3d","slug":"betel-nut-was-given-for-2-5-lakhs-for-the-murder-of-businessman-etah-news-agr5274958122","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाई की हत्या के लिए 2.5 लाख में दी थी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसाई की हत्या के लिए 2.5 लाख में दी थी सुपारी
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगला पोता में एक मार्च को जूता व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि व्यवसायी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये में सुपारी ली थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक मार्च को रात आठ बजे व्यवसायी अबरार हुसैन की हत्या की गई थी। शुक्रवार को एक आरोपी असरौली निवासी तालिब को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मृतक की बहन का प्रेम प्रसंग परवेज आलम से चल रहा था। जिसका अबरार विरोध कर रहा था।
इसलिए परवेज ने अजय यादव निवासी शांतिनगर, सादिक और तालिब को अबरार की हत्या करने के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। परवेज ने अबरार की दुकान से घर जाने वाले रास्तों को घटना के दो दिन पहले ही दिखा दिया था।
विज्ञापन
2.5 लाख रुपये को दो किस्तों में देना तय हुआ था। एक मार्च को अबरार के दुकान बंद कर घर जाते समय तालिब पीछे-पीछे रेकी कर परवेज को लोकेशन देता रहा। मालगोदाम रोड पर चारों ने योजनाबद्ध तरीके से अबरार की हत्या कर दी।
एसएसपी ने बताया हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरा आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।