फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Before 2014, there was talk of hooliganism in the district: BL Verma

2014 से पहले जिले में था गुंडागर्दी का बोलवाला : बीएल वर्मा

Sun, 26 Dec 2021 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Before 2014, there was talk of hooliganism in the district: BL Verma
एटा क्लब में जनविश्वास यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का रविवार को शहर मुख्यालय स्थित एटा क्लब पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जिले 2014 से पहले गुंडागर्दी का बोलवाला था। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद गुंडागर्दी धीरे-धीरे खत्म हो गई। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आप सभी के विश्वास से भाजपा की 2014 से विजय यात्रा प्रारंभ हुई है। 2017 और 2019 के बाद इस यात्रा के समर्थन से प्रतीत हो रहा है की 2022 में एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले एटा और अलीगंज में गुंडे-माफिया हावी थे। हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। जमीनों पर कब्जे, आए दिन मर्डर यह एटा-अलीगंज के लिए आम बात थी, लेकिन योगी की सरकार के आने के बाद गुंडे-माफिया घर में बैठ गए या जेल की सींखचों में हैं। करोड़ों-अरबों रुपये की जमीन को माफियाओं से मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बहू-बेटियां रात के अंधेरे में भी बाहर जाने पर सुरक्षित हैं। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि कोविड-19 महामारी में मोदी और योगी सरकार ने नियंत्रण करके काफी लोगों की जान बचाई। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सुधाकर वर्मा, शिशुपाल यादव, कुबेर सिंह अगरिया, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, गजेंद्र चौहान बबलू, प्रमोद गुप्ता, दुलारे सिंह भदौरिया, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, सुशील गुप्ता, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा मिरहची होते हुए कासगंज रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed