{"_id":"56fc16514f1c1b227ef002fa","slug":"bebee-sho-mein-harsh-chaman-saksham-avval","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी शो में हर्ष, चमन, सक्षम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी शो में हर्ष, चमन, सक्षम अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेबी शो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज महोत्सव में बुधवार को हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 53 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिट मिलने वाले बच्चों, अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
बेबी शो का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डा. कृष्ण अवतार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्वस्थ रहे, फले फूले यह हम सब की जिम्मेदारी है। बेबी शो में जिले से 53 अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। एक वर्ष तक के बच्चों के परीक्षण में चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य, और वजन का परीक्षण किया। हर्ष पुत्र पुष्पेंद्र, निवासी आवास विकास, चमन पुत्र काजिद निवासी मोहल्ला जय-जयराम, सक्षम पुत्र दानवीर सिंह निवासी आवास विकास स्वास्थ्य परीक्षण में फिट रहे।
निर्णायक मंडल में नोडल अधिकारी डा. एसपी सिंह, डा. परवेंद्र, डा. फातिमा, सीडीपीओ सिढ़पुरा सुशीला यादव थे। नोडल अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि समय-समय पर अपने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहें।