फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beaten while molesting mother and minor daughter

Etah News: मां और नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए पीटा

Fri, 13 Dec 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Beaten while molesting mother and minor daughter
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव गढि़या जगन्नाथ निवासी एक किराना व्यवसायी बृहस्पतिवार को घर जा रहा था। रास्ते में देर शाम बाइक सवार आरोपियों ने तमंचे दिखाकर उसको लूट लिया। हाथ-पैर बांधकर खाई में फेंक दिया।
विज्ञापन

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी हितेंद्र ने बताया कि वह कस्बा व थाना अलीगंज में ब्लाक परिसर के सामने किराने की दुकान करता है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की देर शाम गांव वापस जा रहा था। तभी बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने उसको रास्ते में बाइक में लात मारकर गिराने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख कारोबारी ने बाइक दौड़ा दी। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके गांव के पास पहुंचते ही बाइक गिरा दी। तमंचे की नाल मुंह में घुसेड़ दी और पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने पर मुंह दबाकर हाथ-पैर बांध दिए और खाई में फेंक दिया। बाइक, बैग में रखे 27 हजार रुपये और सरकारी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह व्यवसायी छूटा और परिजन व डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस करीब दो घंटे तक आपस में सीमा विवाद में उलझी रही। रात लगभग 10 बजे तक सीमा विवाद तय नहीं हो पाया, तो कारोबारी गुस्से में आकर सड़क पर बैठ गया। आपबीती बताते हुए पुलिस के रवैए पर गंभीर सवाल उठाए। उसने बताया कि सूचना के बाद भी राजा का रामपुर थाना पुलिस देर तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज और कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने अपनी सीमा में घटना का नहीं होना बताया। पीड़ित ने क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से भी शिकायत की। विधायक के हस्तक्षेप के बाद फर्रुखाबाद जिले की कंपिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि हमारे थानों की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। कंपिल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed