{"_id":"6851afe5dac9dc08710b94db","slug":"baraatis-drank-alcohol-and-landed-in-jail-etah-news-c-163-1-eta1003-135047-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बरातियों ने पी शराब, दावत छूटी...पहुंचे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बरातियों ने पी शराब, दावत छूटी...पहुंचे हवालात
Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। बरातियों ने शराब पीकर हंगामा किया तो दावत छूट गई और हवालात जाना पड़ा। धुमरी कस्बे के विवाह स्थल की सूचना मिलने पर पुलिस ने 14 शराबी बरातियों को पकड़कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर दी। इन्हें लोडर गाड़ी में भरकर अलीगंज एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां मंगलवार को उनकी जमानत हुई।
कन्या पक्ष के लोग बागवाला क्षेत्र के गांव रायपुर के हैं। उन्होंने धुमरी कस्बे में स्थित एक विवाह स्थल की बुकिंग की थी। जहां अमांपुर रोड स्थित जिरसमी गांव से सोमवार रात बरात आई। नजदीक का मामला होने पर बरात काफी देर से पहुंची। विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद बरातियों ने जमकर शराब पी। शराब का नशा चढ़ने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के तूल पकड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। नशे की हालत हंगामा करने वाले 14 बरातियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनको थाने लाने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। उधर, हंगामा शांत होने पर विवाह समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मंगलवार सुबह पुलिस ने बरातियों को शांतिभंग के तहत अलीगंज एसडीएम कोर्ट भेजा।
विज्ञापन
आरोपियों की संख्या अधिक होने वाले यात्री वाहनों की व्यवस्था नहीं हो सकी तो एक लोडर गाड़ी में सबको भरकर अदालत पहुंचाया गया। सुबह नशा उतरने पर सभी 14 बाराती बहुत पछतावा कर रहे थे। बाराती बोले यह शादी जीवन भर याद रहेगी। क्योंकि इसमें दावत की बजाए हवालात में रात काटनी पड़ी और पुलिस की कार्रवाई भी झेलनी पड़ रही है।