फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar elections: Voting on 19th only, nomination from today

बार चुनाव : 19 को ही मतदान, आज से नामांकन

Tue, 08 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bar elections: Voting on 19th only, nomination from today
एटा। उप्र बार काउंसिल अध्यक्ष का पत्र आने के बाद बार चुनाव पर उमड़ा असमंजस मंगलवार को दूर हो गया। एल्डर्स कमेटी और चुनाव अधिकारियों ने साफ कर दिया कि 19 को ही मतदान कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को प्रस्तावित मतदाता सूची और चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत 9 और 10 अक्तूबर को नामांकन, 11 को नामांकन पर आपत्ति एवं निस्तारण और 14 को नामांकन वापसी होनी है। इसके बाद 19 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाना है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद तैयारियां चल रही थीं, शाम को ही उप्र बार काउंसिल के अध्यक्ष का पत्र बार में पहुंचा। जिसमें चुनाव की घोषणा गैर कानूनी तरीके से करने और मतदाता सूची बनाने में घोर अनियमितता बरते जाने की शिकायत का हवाला दिया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को निर्देश दिए गए क सीओपी धारक अधिवक्ताओं की सूची बनाकर 15 दिन के अंदर उप्र बार काउंसिल कार्यालय भेजी जाए। इसके बाद बाद ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करें। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा था कि वर्तमान चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ सकता है। लेकिन मंगलवार को एल्डर्स कमेटी ने साफ कहा कि चुनाव घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष से वार्ता हो गई है। उन्हें बता दिया गया है कि मतदाता सूची को सीओपी के तहत ही तैयार कर भेज दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed