{"_id":"697cea534a247cb531028efa","slug":"bar-association-elections-today-candidates-put-in-their-best-efforts-etah-news-c-163-1-eta1002-145690-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बार एसोसिएशन चुनाव आज, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बार एसोसिएशन चुनाव आज, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Fri, 30 Jan 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता चुनाव के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रचार करते प्रत्याशी। संवाद
एटा। कलेक्टर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार प्रसार का अंतिम दिन बेहद हलचल रही। अध्यक्ष व महासचिव पद के सभी प्रत्याशियों ने दिनभर अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी।
चुनाव में कुल 1136 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के लगभग एक घंटे बाद ही मतगणना शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए शुक्रवार को पूरे दिन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाता रहा। कई दिनों से अध्यक्ष एवं महासचिव पद के सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे।
अंतिम दिन भी पूरे परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। अधिवक्ताओं के बीच समर्थन जुटाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार अध्यक्ष पद के लिए सत्य प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार सिकरवार, अवधेश कुमार और संतोष कुमार मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद पर राजीव शर्मा, लोकेंद्र बाबू और अमित जोहरी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही पदों पर चुनाव कड़ा और रोचक माना जा रहा है।
विज्ञापन
मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद दिखी। शुक्रवार को बार एसोसिएशन परिसर में सीओ सिटी राजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मतदान और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं के आवागमन के मार्ग से लेकर सुरक्षा तैयारियों तक सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। अब निगाहें आज होने वाले मतदान और मतगणना पर टिकी हैं।