फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Banks are on the verge of sinking Rs 607 crores.

Etah News: बैंकों का 607 करोड़ रुपये डूबने के कगार पर

Fri, 31 May 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Banks are on the verge of sinking Rs 607 crores.
एटा। बैंकों के कर्जदार ऋण जमा नहीं कर रहे हैं, इसकी वजह से बैंकों का करीब 607 करोड़ रुपये डूबने के कगार पर है। सहयोग न करने की स्थिति में कर्जदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बैंकें डूबती रकम से कैसे उभरा जा सके, इस पर भी बैंक रणनीति बना रहे हैं। जनपद में संचालित बैंकों का करीब 607 करोड़ रुपया नॉन परफॉर्मेंस असैट (एनपीए) में पहुंच गया है। ऐसे खाताधारक जो कर्ज ले चुके हैं, उनकी ओर से मूलधन व ब्याज जमा नहीं किया गया है। इसकी वजह से बैंक अफसरों की चिंता बढ़ी हुई हैं। इस रकम को वापस लाने के लिए बैंकाें की ओर से कई तरह के प्रयास किए गए हैं और वर्तमान में भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि बैंक अधिकारियों की मेहनत भी रंग लाई है और दिसंबर 2023 की बात करें तो 615 करोड़ से घटाकर 607 करोड़ पर लगाया है। तीन महीनों में 8 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। अगर ऐसी बैंकों की बात की जाए, जिनका एनपीए सबसे अधिक है, उनमें आर्यावर्त 226 करोड़, केनरा बैंक का 140 करोड़, एसबीआई का 79 करोड़, पीएनबी का 42 करोड़ के करीब है। जब कि शेष अन्य बैंकों का है।
विज्ञापन

एलडीएम पीतम सिंह ने बताया कि एनपीए पिछले वर्ष से कम हुआ है, जो वर्तमान में 12 फीसदी के करीब है, लेकिन यह भी काफी है। तीन महीने में 8 करोड़ रुपये वसूल किए गए हैं, जो बड़ी उपलब्धि है। कर्जदारों को बैंक से लिया गया ऋण हर हालत में चुकाना होता है। मूलधन व ब्याज समय से जमा करने से बैंक और लेनदार दोनों को ही फायदा होता है। जिन लोगों पर बैंकों का ऋण है वह समय से जमा कर खुद को तनाव मुक्त कर सकते हैं ताकि कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed