{"_id":"6aa4451ad2e3745a6e0cdcc8","slug":"bank-strike-transactions-worth-100-crore-affected-etah-news-c-163-1-eta1013-156463-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बैंकों में हड़ताल, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बैंकों में हड़ताल, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में कथित भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बैंककर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले में भी विभिन्न बैंक संगठनों ने हड़ताल में सहभागिता की। एटा जनपद में 135 बैंक शाखाओं में काम पूरी तरह बंद रहा। 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंकों के बाहर प्रदर्शन किया और शहर में पदयात्रा निकाली।
एटा में कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक पर विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मी एकत्रित हुए। पदाधिकारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्हों कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते और नौवें संयुक्त नोट में सहमति बनी थी।
विज्ञापन
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य के बदले शनिवार को अवकाश देने की बात कही गई थी। संगठनों का कहना है कि सहमति के बावजूद दो वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी व्यवस्था लागू नहीं हुई है।
पीएलआई पर बैंककर्मियों ने कहा कि बैंक की उपलब्धियां किसी एक अधिकारी या संवर्ग की नहीं बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम होती हैं। ऐसे में प्रोत्साहन व्यवस्था में भेदभाव से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होता है। उन्होंने पीएलआई व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने कहा कि जनधन योजना, नोटबंदी, कोविड महामारी, सरकारी योजनाओं, कृषि व एमएसएमई ऋण तथा वित्तीय समावेशन जैसे कार्यों में उन्होंने लगातार जिम्मेदारी निभाई है। उनकी लड़ाई ग्राहकों के खिलाफ नहीं, बल्कि लंबित मांगों के समाधान के लिए है। यहां से उन्होंने पदयात्रा निकाली।
यह आगरा रोड, माया पैलेस होटल, जीटी रोड होते हुए केनरा बैंक पर समाप्त हुई। प्रदर्शन में केनरा बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन (सीबीओए) के क्षेत्रीय सचिव प्रभात कुमार, सहायक क्षेत्रीय सचिव हेमंत कुमार, जिला सचिव अवधेश कुमार, कासगंज जिला सचिव चंद्रवीर, चेयरमैन एसके वर्मा, ऑल इंडिया बैंक एंप्लाॅइज एसोसिएशन (एआईबीए) क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार, सचिव अंकित यादव, मैनपुरी जिला सचिव राहुल सिंह चौहान, गौतम सिंह और एसपी सिंह सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।
पदयात्रा केनरा बैंक सिविल लाइंस से शुरू होकर आगरा रोड, माया पैलेस चौराहा समेत प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और पीएलआई में समानता की मांग को लेकर नारे लगाए।