फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bank, stricks

बैंकों पर पड़े ताले, पैसों के पड़े लाले

Tue, 22 Oct 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
bank, stricks
राजा का रामपुर स्थित कैनरा बैंक में हड़ताल के दौरान बंद पड़ी बैंक के बाहर भटकते दिखे उपभोक्ता- अम? - फोटो : ETAH
एटा। बैंकों के विलय और जमा राशि पर ब्याज दर घटाने के विरोध में शहर में बैंक कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल की। इससे बैंकों में करीब 50 से 75 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनाइटेड बैंक, इलाहाबाद बैंक और ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अर्बन कॉपरेटिव बैंक ने अपना कामकाज जारी रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने मांगों को नहीं माना तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के चलते आम लोगों को खासा परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं निधौलीकलां में बैंक हड़ताल के चलते खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाता धारकों ने पैसा निकालने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र से एक प्रतिशत पर लेन देन किया। यहां कई महीनों से केनरा बैंक का एटीएम काम नहीं कर रहा है। खराब एटीएम व्यवस्था को लेकर एटीएम धारकों में रोष है। एटीएम को लेकर बैंक कर्मियों से नौक झोंक भी हुई। जिससे खाता धारकों को बैंक के गेट से मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यूनियन की हड़ताल के कारण खाता धारक को लेनदेन करने में मोटी रकम ग्राहक सेवा केंद्रों को देनी पड़ी। वहीं सीएससी ने बैंक हड़ताल का फायदा उठाते हुए चांदी काटी। हड़ताल के दौरान केनरा बैंक के प्रादेशिक नेता नरेश दिवाकर, बलवीर सिंह, अंकित यादव, विकास कुमार, अश्विनी आर्या, अजय मोहन प्रताप, प्रतीक वाष्र्णेय, स्वाती सिंह, मान सिंह आदि बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित
कासगंज। बैंकों के विलय के विरोध के साथ ही अन्य मांगों के लिए मंगलवार को बैंकों के लिपिक संवर्ग के कर्मियों ने हड़ताल की। इससे कई बैंक की शाखाओं में ताले भी लटकते रहे। इससे करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं त्यौहारी सीजन में बैंक बंद रहने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा।
जिले में 93 बैंक शाखाएं हैं। इन सभी बैंक शाखाओं के लिपिक संवर्ग के कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। लिपिक वर्ग के हड़ताल पर चले जाने का बैंकों के कामकाज पर असर पूरे दिन दिखा। अधिकतर बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। अधिकारी वर्ग से जुड़े कर्मी बैंक के अंदर कामकाज निपटाने में लगे रहे। उपभोक्ताओं को बिना लेनदेन किए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

ऑन लाइन ट्रांजेक्शन आदि तक नहीं हो सके।
कासगंज। बैंक शाखाओं के लिपिक वर्ग के हड़ताल पर चले जाने से ऑन लाइन ट्रांजेक्शन सेवा भी प्रभावित रही। कारोबारी आरटीजेएस, नेफ्ट बैंकिंग नहीं कर सके। इससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिकारी संवर्ग हड़ताल से दूर रहा, जिससें बैंकों के कामकाज पर अधिक असर नहीं पड़ा। अधिकारी संवर्ग ने कैश कांउटर आदि संभाल लिए जिससे ग्राहकों को दिक्कतें न हों- महेश प्रकाश एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed