{"_id":"efd1a3ccdd53b5a3a23c382077549aa2","slug":"banjara-the-looting-of-miscreants-in-dera-township-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारा, डेरा बस्ती में बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारा, डेरा बस्ती में बदमाशों ने की लूटपाट
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार की रात बदमाशों ने बंजारा और डेरा बस्ती में
विज्ञापन
धावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बालिका सहित सात लोगों
को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया, जहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। बदमाश पांच लाख से ज्यादा
के जेवर और अन्य सामान लूटकर ले गए हैं।
अलीगंज कोतवाली के किला पर तंबू डेरा लगाकर लोग रह रहे हैं। बताते हैं कि रात एक बजे बदमाशों ने इनके डेरे पर धावा बोल दिया और सोते हुए लोगों को अपना निशाना बनाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। जब लोगों ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने सरिया से चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों की पिटाई से मेम पत्नी गच्छन (40), सुमन पुत्री गच्छन (02), अंगूरी पत्नी भगवानदास (40) और भगवानदास (45) घायल हो गए, सभी के मुंह और सिर में चोट लगी हैं। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश महिलाओं के शरीर पर लदे सोने चांदी के जेवर सहित अन्य सामान लूटकर ले गए हैं, जिनकी कीमत चार लाख के करीब है।
इससे पहले बदमाशों ने मैनपुरी रोड स्थित बंजारा बस्ती में धावा बोलकर वहां भी लूटपाट की और तीन लोगों को घायल कर दिया। इनमें शाहमीर पुत्र जुलसी, हस्सो पत्नी शाहमीर और ताजो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बदमाश एक लाख से ज्यादा का सामान ले गए। इन तीनों को अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जबकि डेरा बस्ती में घायल हुए चारों लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर किया। उक्त लोग लोहा से पीटकर घरेलू सामान बनाते हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
रात में नहीं था सीएचसी में कोई डॉक्टर
बदमाशों के हमले से घायल हुए सभी लोगों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन वहां एक भी चिकित्सक इमरजेंसी में नहीं मिला। इस पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीनों को सुबह सीएचसी पर भर्ती कराया गया।