फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Band-baja na barat, marriage in presence of 15 people

बैंड-बाजा न बरात, 15 लोगों की मौजूदगी में शादी

Mon, 24 May 2021 06:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Band-baja na barat, marriage in presence of 15 people
सकीट। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के डर और नियमों को बंदिश मान रहे हैं। तो तमाम जागरूक लोग समझदारी का भी परिचय दे रहे हैं। क्षेत्र के गांव चिलासनी में हुए एक विवाह कार्यक्रम में ऐसी ही जागरूकता दिखी। न बैंड-बाजा बजा और न बरात चढ़ी। केवल 15 लोगों की मौजूदगी में सादगी के साथ वैवाहिक रस्में अदा की गईं।
विज्ञापन

अवागढ़ क्षेत्र के गांव बरा भोड़ेला से महेश चंद्र के पुत्र कृष्णा की बरात यहां आई थी। शादी चिलासनी निवासी डॉ. वीरेंद्र सिंह की पुत्री गुंजन के साथ हुई। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न हो और संक्रमण की आशंका न रहे इसलिए ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया। वर-वधु के अलावा माता-पिता और एक-दो खास लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने मास्क लगाकर सैनिटाइजर आदि का भी प्रयोग किया। नवयुगल ने यह भी कहा कि हम लोगों ने संकल्प लिया है कि घर पहुंचकर हम दोनों हर वर्ष एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करेंगे। जिससे वे पेड़ बनकर पर्यावरण सुधार में मददगार बनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed