फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ban ineffective, scary journey in school vehicles

Etah News: रोक बेअसर, स्कूल वाहनों में खौफनाक सफर

Wed, 06 Mar 2024 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Ban ineffective, scary journey in school vehicles
एटा। निजी स्कूलों के लिए चल रहे छोटे वाहन बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। रोक के बावजूद अनधिकृत रूप से एलपीजी का प्रयोग कर वाहनों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक हर जगह स्कूलों में छोटी-छोटी वैन संचालित हैं। जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को लाया-ले जाया जाता है। वैन में 6 से 8 तक छात्रों को बिठाया जा सकता है। मगर इनके चालक एक वैन में 12 से 15 बच्चों तक को बिठाकर चलते हैं। वहीं इनमें ईंधन के रूप में सीएनजी की जगह एलपीजी का प्रयोग किया जाता है। जिसकी वजह से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। शहर में ही कई स्थानों पर अनधिकृत रूप से गैस रिफिलिंग भी की जाती है। लेकिन न तो पूर्ति विभाग और न ही परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
स्कूल का नाम और न ही कोई आपातकालीन नंबर
जिस वैन के माध्यम से बच्चों को स्कूल लाया-ले जाया जा रहा है। उनमें से अधिकांश पर स्कूल का नाम तक नहीं हैं। इतना ही नहीं इनके ऊपर कहीं भी किसी प्रकार का कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं है। जिसकी वजह से हादसे के समय सूचना देने के लिए भी लोगों को अपने स्तर से जानकारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
यहां बने हुए हैं रिफिलिंग प्वाइंट
- निधौली कलां रोड।
- शिकोहाबाद रोड।
- शीतलपुर रोड।
- कासगंज रोड।
ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जाती है। स्कूल के वाहन पीले रंग के होते हैं और उन पर स्कूल का नाम अंकित होता है। मगर कहीं निजी वाहनों से बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, तो कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। -सतेंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed