{"_id":"58f7aca94f1c1beb02473661","slug":"bamanee-mein-ek-dukaan-mein-chal-rahe-sharaab-ke-teen-thekee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमनई में एक दुकान में चल रहे शराब के तीन ठेकेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमनई में एक दुकान में चल रहे शराब के तीन ठेकेे
amar ujala
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के खिलाफ भड़के ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरामपुर के समीप हाईवे से सिर्फ 150 मीटर दूर बमनई में खुला शराब का ठेका स्कूल के रास्ते पर खोल दिए जाने से लोगों में गुस्सा है। बुधवार को ग्रामीणों ने ठेके के सामने प्रदर्शन कर डीएम से इसे हटवाने की मांग की है। लोगों के मुताबिक खोला गया ठेका कोतवाली देहात क्षेत्र में आवंटित है, लेकिन एक ही दुकान में अंग्रेजी, देशी, बीयर के ठेके पिलुआ क्षेत्र खोल दिए गए हैं।
बमनई ग्राम प्रधान देवेंद्र, राधा कृष्ण, सुरेश, कल्लू, जयप्रकाश, जितेंद्र कुमार, शंकर, बृज मोहन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश हाईवे से 500 मीटर दूर शराब का ठेका खोलने का है। पर विरामपुर के देशी, अंग्र्रेजी, बीयर के ठेकेदारों ने हाईवे किनारे से हटा कर उनके गांव बमनई में तीनों ठेका खोल दिया है, जो हाईवे से महज 150 मीटर ही दूर है। ग्रामीणों की माने तो शराब का ठेका कोतवाली देहात में स्वीकृत है, लेकिन उसका संचालन पिलुआ थाना क्षेत्र के बमनई में हो रहा है। आरोप है कि ठेके हटाने को कहने पर ठेकेदार झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इतना ही नहीं इसी रास्ते पर दो स्कूल भी हैं। ठेके के साथ नशे में धुत लोग छात्राओं पर छींटाकशी भी करते रहते हैं। जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश का कहना है कि यदि ठेका हाईवे से 200 दूर खोलने के अलावा दूसरे थाना क्षेत्र में चल रहा है तो नियमानुसार गलत है। जांच में शिकायत सही मिली, तो हटवाया जाएगा।