फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bam bhole ke jayakaaron se goonje shivaalay

बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 08 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 08 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
bam bhole ke jayakaaron se goonje shivaalay
सावन का तीसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सावन का तीसरा सोमवार शिव भक्तों के नाम रहा। सुबह से शिवालयों में पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनौती मांगी। देर शाम तक मंदिर घंटे-घड़ियाल एवं आरती के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सड़कों पर कांवरियों और मंदिरों में शिवभक्त की भीड़ नजर आई। शहर के दर्जनों मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। सर्वाधिक भीड़ प्रसिद्ध कैलाश महादेव मंदिर में उमड़ी। अन्य जिलों एवं प्रांतों के हजारों कांवडियों ने चौमुखी कैलाश महादेव पर जाकर जलाभिषेक कर मनौती मांगी। सुबह से ही मंदिरों पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हाथों में पूजा थाल, जल कलश आदि लेकर शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, फल आदि अर्पित कर कल्याण की कामना की। बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। इतना ही नहीं शिवभक्तों ने उपवास रखकर शिव-श्ंाकर का जाप किया। 
विज्ञापन

---------
शिव विवाह संपन्न
इंद्रपुरी स्थित शिवमंदिर पर आयोजित शिव विवाह में श्रद्धालु महिलाओं ने भजन कीर्तन कर पूजा अर्चना की। मंदिर पुजारिन माताजी के नेतृत्व में हुए आयोजन में मां पार्वती के लिए सुहाग सामान एवं भोले बाबा के नाम पर वस्त्र आदि का दान पुण्य किया गया। घंटों तक चले संगीतमय आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें सावित्री परमार, नेमवती वार्ष्णेय आदि प्रमुख थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तुलसी-एलोबेरा वितरित
पतंजलि योग संस्थान के आचार्य व्यास के तत्वावधान में सोमवार को कैलाश मंदिर गेट पर शिवभक्तों को एलोबेरा एवं तुलसी के पौधाें का वितरण कर लोगों के निरोग रहने की कामना की गई। श्री कैलाश महादेव मंदिर पर आयोजित शिविर में सैकड़ों पौधे वितरित किए गए। इंद्र प्रकाश द्विवेदी, सामंत सिंह, एकता आर्य, सत्यदेव, अवधेश यादव, कौशल किशोर, रामनिवास चौहान, मुकेश, रामअवतार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed