फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bajrang Dal pays heartfelt tribute to the immortal martyrs of Pulwama

Etah News: पुलवामा के अमर शहीदों को बजरंग दल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Feb 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal pays heartfelt tribute to the immortal martyrs of Pulwama
जीटी रोड ​स्थित शहीद पार्क में पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते बजरंग दल के पद
एटा। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को शहीद पार्क में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें 14 फरवरी 2019 के बलिदान हए वीर जवानों को नमन किया। सभा में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद शिवांग गुप्ता ने कहा कि पुलवामा में बलिदान देने वाले जवानों का त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा। कहा कि राष्ट्र सदैव अपने वीर सपूतों का ऋणी रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर कर दिए। जिला उपाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने युवाओं को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। साथ ही वेलेंटाइन-डे के बहिष्कार की अपील करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। यह व्यापारिक लाभ के लिए थोपा गया विदेशी उत्सव है, जो युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से दूर कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने शहर के पार्कों, मॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा के विरुद्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी की। युवाओं को गुलाब देने के बजाय मातृ-पितृ पूजन करने व महान पूर्वजों के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुकेश राठौर, अभिनव गुप्ता, सौरभ सोलंकी, नितिन गुप्ता, अंकित बघेल, अश्वनी चक, सदानंद गिहार, आकाश यादव सहित बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed